जबलपुरमध्य प्रदेश
ऑपरेशन शिकंजा : हनुमानताल में नशे के सौदागरों को पुलिस ने दबोचा : 20 नशीले इंजेक्शन जब्त
जबलपुर, यशभारत। ऑपरेशन शिंकजा के तहत हनुमानताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 20 नशीले इंजेक्शन के साथ दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों को नशे की सप्लाई फरार तोहिद खान कर रहा था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
जानकारी अनुसार थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि 2 लड़के कब्रिस्तान के अंदर गेट नम्बर 1 के पास जहरीले नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में खड़े हैं । जिसके बाद पुलिस ने बादशाह चौहान 25 वर्ष निवासी गोरखपुर जोगी मोहल्ला एवं सिरातल खान 25 वर्ष निवासी हनुमानताल को दबोचकर कुल 20 इंजेक्शन सीरेंज जब्त की है। पूछताछ पर आरोपी सिरातल खान उक्त नशीले इंजेक्शन उसे एवं बादशाह को तोहिद खान द्वारा देना बताया गया है।






