भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल पुलिस लाइन में बरसे फूल, वॉटर कैनन की बौछारों के बीच झूमे जवान

भोपाल पुलिस लाइन में बरसे फूल, वॉटर कैनन की बौछारों के बीच झूमे जवान

​भोपाल, यश भारत। शहर की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले हाथों में जब गुलाल और उल्लास आया, तो नजारा देखते ही बना। मौका था भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नेहरू नगर पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह का। साल भर तनाव और ड्यूटी में व्यस्त रहने वाले करीब 1000 पुलिस अधिकारी और जवानों ने गुरुवार को जमकर होली खेली।

​कमिश्नर से लेकर सिपाही तक एक रंग में रंगे
समारोह की शुरुआत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक-दूसरे को तिलक लगाकर की गई। एडिशनल कमिश्नर अवधेश गोस्वामी, मोनिका शुक्ला और डिप्टी कमिश्नर श्रद्धा तिवारी सहित तमाम आला अधिकारियों ने सिलेंडर से गुलाल उड़ाकर और पुष्प वर्षा कर पर्व की खुशियां बांटीं। डीजे की धुन और होली के पारंपरिक गीतों पर जवानों ने जमकर नृत्य किया।

​पुलिस पब्लिक स्कूल में गूंजी किलकारियां
पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के लिए पुलिस पब्लिक स्कूल में पृथक आयोजन किया गया। यहाँ करीब 500 महिलाओं और बच्चियों ने फिल्मी गानों पर थिरकते हुए होली का आनंद लिया। वॉटर कैनन से गिरती पानी की बौछारों के बीच पुलिसकर्मियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

WhatsApp Image 2026 03 05 at 12.51.40

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button