भोपाल

ओरछा में भाजपा का संगठन मंथन, बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर

ओरछा में भाजपा का संगठन मंथन, बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर
– प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल और प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने महामंत्रियों व संभाग प्रभारियों के साथ की बैठक
भोपाल, यश भारत । भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले रविवार को रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने प्रदेश महामंत्रियों एवं संभाग प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से मंथन हुआ।
बैठक में प्रदेश के विभिन्न संभागों में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी ने पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति की आगामी बैठक की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button