भोपालमध्य प्रदेश

युवा वोटरों पर भाजपा की नजर, जेन जी तक पहुंचने की तैयारी तेज स्कूल कॉलेज से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक संवाद बढ़ाएंगे भाजपा, सरकार और संघ

युवा वोटरों पर भाजपा की नजर, जेन जी तक पहुंचने की तैयारी तेज

स्कूल कॉलेज से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक संवाद बढ़ाएंगे भाजपा, सरकार और संघ

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश की सियासत में युवा मतदाताओं की बढ़ती भूमिका को देखते हुए भाजपा ने नई पीढ़ी के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के साथ सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी युवाओं से सीधे जुड़ने के लिए संवाद का दायरा बढ़ाने की तैयारी में हैं। खासतौर पर 18 से 29 वर्ष की उम्र के करीब 1.40 करोड़ से अधिक मतदाताओं को आगामी चुनावों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए अब केवल पारंपरिक राजनीतिक बैठकों और संगठनों तक सीमित रहने के बजाय सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी रणनीति का अहम हिस्सा बनाया जाएगा। भाजपा की नजर विशेष रूप से जेन जी और आने वाली जेन अल्फा पीढ़ी पर है जिनकी राजनीतिक सोच और संवाद का तरीका पारंपरिक मतदाताओं से अलग है।

रोजगार से भविष्य तक मुद्दों पर होगी बात

पार्टी स्तर पर युवाओं के बीच संवाद कार्यक्रमों को विस्तार देने की तैयारी है। स्कूल कॉलेज छात्रावास और शैक्षणिक संस्थानों में पहुंच बनाकर युवाओं की प्राथमिकताओं को समझने पर जोर रहेगा। रोजगार शिक्षा कौशल विकास तकनीक और भविष्य की संभावनाओं जैसे मुद्दों पर युवाओं से सीधे फीडबैक लेने की कोशिश होगी।

डिजिटल माध्यम बनेगा बड़ा जरिया

नई पीढ़ी तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया कैंपेन डिजिटल संवाद और ऑनलाइन गतिविधियों को भी बढ़ाया जाएगा। भाजपा और उससे जुड़े संगठन युवाओं की भाषा और पसंद के अनुरूप संवाद का तरीका विकसित करने पर जोर दे रहे हैं। माना जा रहा है कि आगामी नगरीय निकाय पंचायत और विधानसभा चुनावों में युवा मतदाताओं की भूमिका को देखते हुए यह रणनीति आने वाले समय में और व्यापक हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button