जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जिला अस्पताल विक्टोरिया में महिला डॉक्टर की मनमानी, जमकर हुआ हंगामा : घायल वृद्धा तड़पती रहे मांग रही थी थे आधार कार्ड

https://youtu.be/–wJulxtxTkhttps://youtu.be/–wJulxtxTk

जबलपुर यश भारत। जिला अस्पताल विक्टोरिया में एक बार फिर डॉक्टरों की मनमानी सामने आई है दरअसल एक विवाद में हनुमान ताल क्षेत्र की 70 वर्षीय महिला घायल अवस्था में विक्टोरिया पहुंची थी जहां एक महिला डाक्टर ने उसे इलाज करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उसके पास आधार कार्ड नहीं था । पुलिस कर्मियों के हस्तक्षेप और लंबे विवाद के बाद ड्यूटी डॉक्टर ने वृद्धा का इलाज शुरू किया।

Related Articles

हनुमान ताल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में रहने वाली मुन्नी बाई परिवार का व्यवहार कुछ युवकों से हो गया था जिसमें मुन्नीबाई घायल हो गई इसे इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल उसके परिजन लेकर पहुंचे तो वहां मौजूद महिला ड्यूटी डॉक्टर ने इलाज करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि परिजनों के पास आधार कार्ड नहीं था। इसको लेकर महिला डॉक्टर और परिजनों के बीच लंबी बहस हुई लेकिन महिला डॉक्टर ने किसी की नहीं सुनी यहां तक की थाने के एएसआई ने भी महिला डॉक्टर से गुजारिश करते हुए वृद्धा का इलाज करने के लिए कहा लेकिन डॉक्टर नहीं मानी। इसके बाद थाने से कुछ और पुलिसकर्मी विक्टोरिया अस्पताल पहुंचे और महिला डॉक्टर से बात की इसके बाद बुजुर्ग महिला का इलाज शुरू हो पाया।

 

इससे पहले भी सामने आ चुकी है डॉक्टरों की लापरवाही

कुछ दिन पहले विक्टोरिया में मरीज का इलाज नहीं होने पर जमकर हंगामा हुआ था यहां तक कि परिजनों ने आरोप लगाया था कि जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर डॉक्टर लापरवाही करते हैं । विक्टोरिया के डॉक्टर डॉक्टर कोई भी केस आता है तो मेडिकल रेफर कर देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu