मदनमहन में आटोचालक की हत्याः दूसरे के विवाद में बोलना पड़ा महंगा
आरोपियों को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया

जबलपुर,यशभारत। मदनमहल आमनपुर में बीती रात एक आॅटो चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रात में आॅटो चालक घर लौट रहा था रास्ते में दो युवक के बीच हो रहे विवाद का निपटारा के लिए रूक गया जिसमें एक युवक ने आॅटो चालक पर चाकू से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचकर प्रकरण को जांच में लिया।थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंग पवार, एसआई नितिन पांडे सहित मुस्तैद टीम ने तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है।

मदनमहल पुलिस के अनुसार आमनपुर जैन मंदिर के पास शराब के नशे में दो युवक आपस में झगड़ रहे थे, विवाद देख आॅटो चालक मंगलेश पटेल 38 साल रूक गया और दोनों युवकोें को समझाने लगा। इसी बीच एक युवक ने मंगलेश पर चाकू से कई वार कर दिए जिसकी वजह से मंगलेश खून से लतपथ हालत में नीचे गिर गया। घायल आॅटो चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाॅक्टरों मृत घोषित कर दिया।
3 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया
पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि सागर और शानू पटेल के बीच पुरानी रंजिश पर जैन मंदिर के पास विवाद हो गया। दोनों युवक ने एक दूसरे पर चाकू से हमला किया। इसी बीच आॅटो चालक मंगलेश भी विवाद का निपटारा करने के लिए पहंुच गया जिसे एक पक्ष के युवक ने चाकू से लहुुलूहान कर दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।







