जबलपुरमध्य प्रदेश

गोरखपुर से महिला गायब, क्षेत्र में हड़कंप : बेटे ने कहा- बिना बताए घर से चली गईं, नहीं हुआ था कोई झगड़ा

 

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर के द्वारका नगर से एक महिला बिना बताए घर से गायब हो गयी। जब बेटा घर पहुंचा तो मां को ना पाकर यहां वहां तलाश की। लेकिन जब कहीं सुराग नहीं मिला तो थकहार कर थाने में रपट लिखवाई। पुलिस ने गुमइंसान कायम कर, मामला जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि राहुल बेन पिता गोविन्द बेन ने बताया कि वह और उसकी मां द्वारका नगर, कांचघर में रहते है और मजदूरी करते है। कल रात से मां मोहिनी बेन उम्र 35 साल घर से गायब है। पुलिस अब रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड सहित शहर के प्रमुख मार्गों के सीसीटीव्ही फुटेज चेक कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button