बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम , एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस से मुकाबले और एंटीबायोटिक्स के सही उपयोग का दिया संदेश

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस से मुकाबले और एंटीबायोटिक्स के सही उपयोग का दिया संदेश
भोपाल, यश भारत। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की थीम स्वस्थ भारत एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस से मुकाबला पर आधारित कार्यक्रम का उद्घाटन कुलगुरु प्रो. डी.डी. बेदिया प्रो. विवेक शर्मा और विभागाध्यक्ष प्रो. रागिनी गोथलवाल ने किया। विद्यार्थियों ने फार्मा क्विज साइंटून पोस्टर नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के माध्यम से संदेश दिया।
भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रो. पुनीत गांधी ने विशेष व्याख्यान में एंटीबायोटिक्स के विवेकपूर्ण उपयोग और फार्मासिस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला। कुलगुरु ने विद्यार्थियों को नवाचार एवं समाजोपयोगी स्टार्टअप के लिए प्रेरित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अंत में डॉ. रचना अखंड गिरि ने आभार व्यक्त किया।







