मध्य प्रदेशराज्य

बड़े चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश : इस तरह करते थे वारदात, जानकर रह जाएंगे हैरान…..

रीवा lगांव से लेकर शहर तक चोरों ने कोहराम मचा रखा था। पुलिस भी परेशान थी। चोरी करने वाले पकड़ में नहीं आ रहे थे। फिर पुलिस को एक सुराग मिला और सारी चोर मंडली सामने आ गई। इन चोरियों को अंजाम देने का काम गैंग कर रहा था। एसपी विवेक सिंह ने इसका खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिला रीवा में लगातार हो रही चोरियों में शामिल चोरो की सूचनातंत्र से प्राप्त हुई कि महडाडी का गोंड गैंग चोरी कर रहा है। सूचना पर थाना गोविन्दगढ़, थाना गुढ की संयुक्त टीम ने ग्राम महडाडी में दबिश देकर सुगेन्द्र गोंड एवं कमलेश केवट को पकडा एवं अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। जिन्होने बताया कि महडाडी के गोंड गैंग में हम दोनों के अतिरिक्त शैलेन्द्र गोंड, जालिम गोंड, पिन्टू गोंड, नागेंन्द्र गोंड, सभी निवासी महडाडी थाना गुढ जिला रीवा, पवन गोंड निवासी कठमना थाना गढ़ रीवा, अमर गोड़ निवासी बेलौही थाना शाहपुर जिला मऊगंज, धीरज गोंड निवासी धनवाही थाना बदेरा जिला मैहर पिछले 02 वर्ष से लगातार सेंधमारी कर चोरियां कर रहे हैं।

 

 

सूचना पर पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह के द्वारा डीएसपी मुख्यालय श्रीमती हिमाली पाठक के नेतृत्व में थाना गोविन्दगढ एवं गुढ की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने गड्डी महडाडी पहाड़ में दबिस दी। पवन गोंड निवासी कठमना थाना गढ़ रीवा, अमर गोड़ निवासी बेलौही थाना शाहपुर जिला मऊगंज, धीरज गोंड निवासी धनवाही थाना बदेरा जिला मैहर एवं नागेंन्द गोंड निवासी महडाडी थाना गुढ को गिरफ्तार किया गया एवं पुलिस रिमान्ड में लेकर पूछताछ की गई । चोरों ने थाना गुढ, थाना गोविन्दगढ सहित रीवा जिला, मऊगंज एवं सीधी जिला में दर्जनों सेंधमारी की घटना घटित करना स्वीकार किये है। जिनसे विधिवत पूछताछ की गई। जिन्होने थाना गोविन्दगढ की कुल 09 एवं गुढ में 02 चोरी करना बताया। जिनसे विधिवत अपराधों में चोरी गये मसरूका सोने चांदी के आभूषण बरामद किया गया है। बरामदगी पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से पुनः अन्य थानों द्वारा पुलिस रिमान्ड प्राप्त कर चोरियों का खुलासा किया जायेंगा।

 

गैंग शाम के समय रैकी कर गांव से बाहरी तरफ बसे घरों में सेंधमारी करके चोरी करता है। गैंग का परिवार अपने गांव घर से बाहर निर्माणधीन मकानों में मजदूरी के बहाने डेरा बनाकर रहता है ताकि पुलिस को इनकी उपस्थिति का पता चल न सके। वहीं यह गैंग लोगों के घर साफ कर देते थे।

 

किस थाना में कितने अपराध है दर्ज

 

पुलिस थाना गोविंदगढ़

 

01. अ0क्र0 47/25 धारा 303 (2) बीएनएस

 

02 अ0क्र0 67/25 धारा 331 (4), 305ए बीएनएस

 

03. अ०क्र0 83/25 धारा 331 (4), 305ए बीएनएस

 

04. अ0क्र0 113/25 धारा 331 (4), 305ए बीएनएस

 

05. अ0क्र0 117/25 धारा 331 (4), 305ए बीएनएस

 

06. अ0क्र0 132/25 धारा 331 (4), 305ए बीएनएस

 

07. अ0क्र0 138/25 धारा 303 (2) बीएनएस

 

08. अ०क्र0 180/25 धारा 331 (4), 305ए बीएनएस

 

09. अ0क्र0 181/25 धारा 331 (4), 305ए बीएनएस

 

10. अ0क्र0 184/25 धारा 331 (4), 305ए बीएनएस

 

थाना गुढ-

 

01 अ0क्र0 300/2024 धारा 331 (4), 305ए बीएनएस

 

02. अ0क्र0 75/2025 धारा 331 (4), 305ए बीएनएस

 

अपराधों में चोरी गया बरामद कुल मसरूका-

 

01. सोने चांदी के आभूषण कीमती 16 लाख

 

02. नगदी 63 हजार रूपये

 

03. चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल 03 नग कीमती 2 लाख रूपये

 

यह आरोपी पुलिस के हाथ लगे-

 

01 नागेन्द्र गोड़ पुत्र दिलीप गोड़, उम्र 21 वर्ष। महदादी थाना गुढ़ जिला रीवा।

 

02 अमर गोड पिता रंगनाथ गोड 30 वर्ष सा. बैलौही थाना शाहपुर जिला मऊगंज।

 

03 पवन गोड़ पिता प्रेमलाल गोड़ 22 वर्ष निवासी पनगरी थाना गढ़ जिला रीवा।

 

04 धीरज गोड पिता तमन्नेलाल गोड 35 वर्ष सा. धनवाही थाना बदेरा जिला मैहर

 

5 अभी फरार हैं-

 

01. जालिम गोंड, निवासी महदादी, थाना गुढ़, जिला रीवा।

 

02. पिन्टू गोंड निवासी महाडाडी थाना गुढ जिला रीवा।

 

03. शैलेन्द्र गोड निवासी महाडाडी थाना गुढ जिला रीवा।

 

04 सुगेन्द्र गोंड, निवासी महदादी, थाना गुढ़, जिला रीवा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button