देशमध्य प्रदेश

इंदौर में इलेक्ट्रीक व्हीकल शोरूम में लगी आग, बिल्डिंग में ऊपर रहने वाले 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला

सभी दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

इंदौर, यशभारत। स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट की भूतल मंजिल पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे आग लग गई। आग लगने से ऊपर की दो मंजिलों पर रहने वाले छह परिवार फंस गए। धुएं और आग के कारण वे सीढ़ियों से नीचे नहीं उतर सके। रहवासियों ने एकजुटता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि फायरकर्मी भी पहुंच गए और आग पर क़ाबू कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के रहवासी, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने रस्सी और सीढ़ियों की मदद से बचाव अभियान चलाया तथा 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग शोरूम तक ही सीमित रही, जिससे फ्लैटों तक लपटें नहीं पहुंचीं और परिवारों का घरेलू सामान सुरक्षित बच गया।
आग में शोरूम में खड़े सभी दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक हो गए। रहवासी श्याम दुबे ने बताया कि धुआं दिखाई देते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी नरेंद्र मंडलिया ने भी फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद की। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

रहवासियों के अनुसार फ्लैट में धुआं आया तब आग लगने का पता चला था। गांधी हॉल फायर स्टेशन से सहायक पुलिस निरीक्षक मालवीय के नेतृत्व में दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। इसी बीच सांवेर से भी दमकल पहुंच गई थी। मालवी के मुताबिक घर में आग लगी और भवन में कई लोग जान बचाकर बाहर निकल गए वहीं छह लोग फंस गए जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल कर्मियों ने 14000 लीटर पानी का उपयोग कर दो घंटे में आग पर काबू पाया।

इसी प्रकार बीती रात लिंबोदी क्षेत्र में स्थित एक मकान में आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची उसके पहले ही परिजन और आसपास के लोगों ने आग बुझा दी थी। सूचना प्राप्त होते ही परमेश्वरी विला बिल्डिंग के नीचे स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया एवं संबंधित अधिकारियों को सूचित कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया।

नगर निगम की टीम, अग्निशमन विभाग एवं पुलिस प्रशासन की तत्परता से आग पर शीघ्र नियंत्रण प्राप्त किया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस सराहनीय कार्य के लिए नगर निगम की टीम, अग्निशमन विभाग तथा पुलिस प्रशासन का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई और जनहित में उत्कृष्ट कार्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button