
भिंड के भुजपुरा में पदस्थ पटवारी मेवाराम शर्मा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी हल्का नंबर 22 में पदस्थ है। टीम ने पटवारी के घर के बाहर सड़क पर ही उसे रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस मामले में भिंड निवासी अजय जयंत ने लोकायुक्त ग्वालियर को शिकायत की थी कि प्लाट नामांतरण कराने के नाम पर पटवारी रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।







