जबलपुरमध्य प्रदेश

आशीष हॉस्टिपल के संचालक के बेटे की आत्महत्या मामला : सुसाइड नोट ना मिलने से मोबाइल का डाटा तलाश रही पुलिस

जबलपुर, यशभारत। आशीष हॉस्पिटल के संचालक एमपी गुप्ता के बेटे डॉक्टर शिवकांत गुप्ता की लाश मिलने के बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। डाक्टर शिवकांत गुप्ता ने सुसाइड क्यों किया इसका पता लगाने के लिए पुलिस अब डॉक्टर के मोबाइल को खंगाल रही है, क्योंकि घटना के बाद पुलिस को किसी भी प्रकार का अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि मोबाइल से कोई डाटा डिलीट हुआ है। जिसके बाद अब सायबर सेल मोबाइल की बारीकी से जांच कर रहा है।

प्राथमिक पूछताछ में घटना से जुड़े अनेक तथ्य सामने आए है। डाक्टर का घर से भागकर उमरिया जिले में आत्महत्या करने की वजह भी पुलिस तलाश रही है। डॉक्टर गुप्ता अपनी कार से उमरिया क्यों गए, कार नरौजाबाद स्टेशन के पास क्यों खड़ी की और आत्महत्या 15 किलोमीटर दूर बिरसिंहपुर पाली में क्यों की ये सभी सवाल पुलिस की जांच में शामिल हैं । डॉक्टर शिवकांत गुप्ता की मौत के बाद डॉक्टर लाबी में तरह तरह की चचार्एं हो रहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button