
अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में मिलिट्री हेलिकॉप्टर ‘रुद्र’ शुक्रवार को क्रैश हो गया। हादसा टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास हुआ है। जहां ये हादसा हुआ है वो एरिया सड़क मार्ग से कनेक्टेड नहीं है। भारतीय सेना के मुताबिक दोपहर तक हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए लोगों में से 2 के शव मिल गए थे। तीसरे की तलाश जारी है।
रुद्र सेना का अटैक हेलिकॉप्टर है। इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL) ने भारतीय सेना के लिए बनाया है। यह हल्के ध्रुव हेलिकाप्टर का वेपन सिस्टम इंटीग्रेटेड (WSI) Mk-IV संस्करण है।







