कुंडम में बेकाबू बस पलटी : महिलाओं समेत पांच यात्री बुरी तरह घायल

जबलपुर, यशभारत। कुंडम के ग्राम झुंझ में एक बेकाबू बस आज मंगलवार को पलटने से बस में सवार पांच यात्री बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। घटना के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
कुण्डम प्रताप सिंह मरकाम ने बताया कि ग्राम झुंझ के पास बस पलटने की सूचना पर पहुंची पुलिस को बस क्रमांक एमपी 15 पी ए 0194 पलटी हुयी हालत में मिली । बस में सवार विश्राम विश्वकर्मा 50 वर्ष निवासी ग्राम खमरवानी, शिवराज सिंह कुशराम 50 वर्ष, श्रीमती जैन बाई कुशराम 45 वर्ष, श्रीमती झम्मी बाई मार्को 55 वर्ष, श्रीमती लीलाबाई मरावी 55 वर्ष सभी निवासी ग्राम ददरगवां के घायल अवस्था में मिले। जिन्हें उपचार हेतु शासकीय अस्पताल कुण्डम भिजवाया गया।







