जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

अग्नि हादसा पर मुख्यमंत्री आग बबूलाः सीएमएचओ और फायर सेफ्टी अफसर के निलंबन के आदेश

जबलपुर, यशभारत। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने कहा है कि जबलपुर के न्यू लाइफ हाॅस्पिटल में हुई अग्नि दुर्घटना बेहद दुखद है। ऐसी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ कि इस तरह की घटनाएँ प्रदेश में दोबारा न हों, घटना में दोषी पाए गए अस्पताल प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान   ने घटना के जिम्मेदार सीएमएचओ और फायर सेफ्टी आॅफिसर को निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मंत्रालय में जबलपुर में हुई अग्नि दुर्घटना की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से समीक्षा कर रहे थे। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. प्रभुराम चैधरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कमिश्नर जबलपुर श्री बी. चन्द्रशेखर, आईजी उमेश जोगा, कलेक्टर डाॅ. इलैयाराजा टी, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, नगर निगम कमिश्नर श्री आशीष वशिष्ट सहित जिला प्रशासन के अधिकारी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि जबलपुर सहित पूरे प्रदेश में अस्पतालों की जाँच कराई जाए। अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाए जाने पर अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त करें। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाएँ रोकने के लिए फायर एनओसी, बिल्डिंग परमीशन और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी जरूरी है।
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि घटना से सीख लेकर अग्नि सुरक्षा नीति में परिवर्तन करने के लिए तत्कालीन और दीर्घकालीन कदम उठाए जाएँ। अग्नि सुरक्षा के लिए अस्पताल, होटल और मल्टी भवनों पर एक समान नियम लागू करने की कार्यवाही करें। उन्होंने संबंधित विभागों को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button