टीआई चरगवां पर हमला करने वाले स्लीमनाबाद से गिरफ्तार : चोरी का ट्रेक्टर बरामद, पकड़ा गया सरगना हत्या का आरोपी ..वीडियो … देखें….

जबलपुर, यशभारत। चरगवां थाना प्रभारी विनोद पाठक और उनकी टीम पर पर एक दिन पहले रॉड से हमला कर बुरी तरह घायल करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने स्लीमनाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुराया गया ट्रेक्टर भी जब्त किया गया है। दरअसल ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी स्टाफ के साथ स्लीमानाबाद गए हुए थे। लेेकिन यकायक वहां आरोपियों ने सीधा हमला कर दिया। घटना में एक आरक्षक भी बुरी तरह घायल हुआ है। आनन-फानन में थाना प्रभारी को शहर के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका इलाज जारी है।
सीएसपी प्रियंका शुक्ला ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बिजौरी ट्रेक्टर एजेंसी से ट्रेक्टर चोरी होने की रिपोर्ट दर्जकी गई थी। जिसके चलते चरगवां थाना प्रभारी विनोद पाठक रिपोर्ट पर आरोपियों को दबोचने गए थे। साथ में पुलिस की टीम भी शामिल थी। देर रात जैसे ही पुलिस की टीम स्लीमनाबाद पहुंची, तभी आरोपी गुलशन पटैल और महेन्द्र पटैल ने रॉड, लाठी से हमला बोल दिया। पुलिस टीम कुछ समझ पाती इसके पहले ही आरोपी, हमला कर मौके से फरार हो गए थे। जिन्हें सरगर्मी से तलाश कर, स्लीमनाबाद से दबोच लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी गुलशन पटैल के ऊपर 2017 में 302 का मामला भी कायम था। जिनसे पूछताछ की जा रही है।







