जबलपुरमध्य प्रदेश

फिल्म काली को लेकर पनागर , पाटन रांझी में एफआईआर

जबलपुर, यशभारत। फि ल्म काली को लेकर विवादित बयान और विवादित पोस्टर को लेकर फं सी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और फि ल्म काली की निर्देशिका लीना मणिमेकलाई के खिलाफ मध्य प्रदेश सहित जबलपुर के भी कई थानों में शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं। जबलपुर जिले की सभी शिकायतों को समायोजित रांझी थाने में किया गया है। टीएमसी सांसद और फि ल्म की निर्देशिका के खिलाफ पनागर व पाटन सहित कई थानों में एफ आईआर दर्ज की गई थी। जिसे की रांझी में हुई एफ आईआर में जोड़ा जा रहा है। जबलपुर के रांझी थाने में बंगाली समाज के द्वारा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button