जबलपुरमध्य प्रदेश

Jabalpur news – पनागर में लोहा चुरा रहे आरोपी ने चौकीदार पर किया कांच से हमला : पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को दबोचा

आटो किया जब्त, फरार साथी की तलाश

जबलपुर, यशभारत। थाना पनागर में निर्माणाधीन वेयरहाउस से लोहा चोरी करने वाले एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। देर रात चोर एकराय होकर लोहा चुरा रहे थे, तभी चौकीदार ने रोका तो चोरों ने कांच के टुकड़े से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है।

जानकारी अनुसार ग्राम कालाडूमर में चोरी होने के बाद पहुंची पुलिस को अंकित ठाकुर 21 वर्ष निवासी .बम्हनौदी पनागर ने बताया था कि कि वह ग्राम कालाडूमर में शैलेन्द्र पटेल एवं सुमित जायसवाल के निर्माणाधीन वेयर हाऊस में चैकीदारी का काम आनंद पटेल के साथ करता है । 26 जून 2022 को रात में चैकीदारी पर आनंद पटेल के साथ था उसी समय माल वाहक ऑटो क्रमांक एम पी 20 एल ए 8801 में मोहम्मद रमजान खान ग्राम मोहरिया हनुमानताल का तथा अभिषेक केवट एवं अंकुश केवट दोनों निवासी रैपुरा, एक 16 वर्षिय किशोर वेयर हाऊस में रखे लोहा की चोरी करने के आशय से एक राय होकर आये और लोहा उठाकर चोरी करके आटो में रख लिए ।उसी समय उसने और आनंद पटेल के पास पहुंचकर आटो के ड्राइवर मोह. रमजान को पकड़ लिया और मोह.रमजान को ऑटो सहित कालाडूमर लाये, मोह. रमजान के साथी लोग जो बाइक से थे। भागने लगे, आनंद ने उनको रोकने की कोशिश की तो मोह. रमजान ने हाथ में लिये काँच से हमलाकर आनंद के हाथ में चोट पहुंचा दी, उसने घटना की बात वेयर हाऊस के शैलेन्द्र पटेल एवं सुमित जायसवाल तथा कालाडूमर के सुजीत तिवारी को बताई।

पीडि़त चौकीदार अस्पताल में भर्ती
आनंद पटेल को ईलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोहम्मद रमजान खान 34 वर्ष निवासी मोहरिया हनुमानताल , अभिषेक केवट 32 वर्ष निवासी ग्राम रैपुरा, एवं एक 16 वर्षिय किशोर को अभिरक्षा में लेते हुये फ रार आरोपी अंकुश केवट की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button