JABALPUR NEWS- नगर निगम ने बुल्डोजर चलाकर बदमाश राजा सोनकर से 4 करोड़ 75 लाख की जमीन कब्जा मुक्ता कराई : पार्क की जमीन पर सुअर बाड़ा-दुकानें बनाकर तान रखी थी

जबलपुर यशभारत। जबलपुर में माफिया और आपराधिक तत्वों के अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही लगातार जारी है । जिला प्रशासन द्वारा माफिया विरोधी अभियान के तहत आज शुक्रवार पुलिस एवं नगर निगम के सहयोग से गुरन्दी में करीब साढ़े नौ हजार वर्ग फुट भूमि पर अवैध कब्जा कर किये गये निमाणोज़्ं को बुल्डोजरों की सहायता से ढहा दिया गया ।
नगर निगम के स्वामित्व की पार्क के लिये आरक्षित इस भूमि पर अपराधी राजा सोनकर द्वारा कब्जा कर लिया गया था । खसरा नम्बर 5/1 के हिस्से की इस भूमि पर राजा सोनकर द्वारा ऑफिस, सुअर का बाड़ा और दुकान बना ली गई थी ।

कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धाथज़् बहुगुणा के निदेज़्श पर की गई इस कायज़्वाही के दौरान अपर कलेक्टर एवं माफिया विरोधी अभियान के नोडल अधिकारी नम: शिवाय अरजरिया मौके पर मौजूद थे । तहसीलदार रांझी श्याम नन्दन चंदेले के अनुसार राजा सोनकर के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई इस भूमि की क़ीमत लगभग 4 करोड़ 75 लाख है ।
Also Read : एमपी पंचायत चुनाव 2022 को लेकर बड़ी खबर, इस समय तक होगा मतदान

15 प्रकरण दर्ज है राजा सोनकर पर
शातिर बदमाश राजा सोनकर निवासी भरतीपुर जिसके विरूद्ध बलवा कर हत्या का प्रयास, बमबाजी, अवैध वसूली, मादक पदार्थ की तस्करी, मारपीट, आदि के 15 प्रकरण दजज़् हैैं के द्वारा थाना ओमती अन्तगज़्त बल्ली माकेज़्ट में 9 हजार 500 वगज़् फुट नगर निगम की भूमि जिसकी कीमत 4 करोड़ 75 लाख रूपये है पर 50 लाख रुपए की लागत से निमिज़्त किये गये सूकर पालन केन्द्र, टीन शेड से निमिज़्त दुकानों , आफिस एवं गैरिज जमींदोज करते हुए नगर निगम की भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त।








