जबलपुरमध्य प्रदेश

सर्वेंट क्वॉटर के सामने जुआ फड़ संचालित : 11 जुआड़ी गिरफ्तार, 13 हजार 510 रूपये जब्त

जबलपुर, यशभारत। गढ़ा के सर्वेंट क्वॉटर के सामने जुआ फड़ संचालित हो रहे है। जिसकी बानकी उस वक्त सामने आई जब पुलिस ने दबिश देकर 11 जुआडिय़ों को रंगे हाथ दबोचते हुए, 13 हजार 510 रूपये जब्त किये।

पुलिस ने बताया कि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सर्वेन्ट क्वॉटर में खाली पड़े क्वाटर के सामने जुआ फड़ संचालित है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर सौरभ बाल्मीक , शरद समुद्रे, संदीप बेन, दीपक परोचिया, दिलीप बाल्मीक, सतेन्द्र दुबे, रितिक बाल्मीक सभी निवासी सर्वेन्ट क्वाटर गढ़ा, मोहम्मद खलील निवासी हनीफ चौक आनंद नगर अधारताल, अमन उर्फ सौरभ पटैल, मनीष सेन दोनों निवासी सुभाष नगर मडफ़ैया, नितेश बर्मन निवासी पुरवा को दबोचकर, 13 हजार 510 रूपये जब्त कर कार्रवाई की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button