जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में शिवराज सिंह चौहान को ‘भगवान’ मानता है यह आदिवासी पंचायत सचिव, घर में सुबह-शाम होती पूजा

जबलपुर : शिवराज सिंह चौहान  एमपी की सत्ता पर चौथी बार काबिज हुए हैं। कोमल दिल मामा आमलोगों के बीच खासा लोकप्रिय है। अपनी चौथी पार में आदिवासियों के लिए कई अहम योजनाओं की शुरुआत की है। यही वजह है कि एमपी के जबलपुर में सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक जबरा फैन है। वह घर के मंदिर में उनकी तस्वीर लगाकर पूजा करता है। इस शख्स का नाम रामलाल पुसाम है। वह पंचायत सचिव हैं। रामलाल पुसाम ने नवभारत टाइम्स.कॉम से बात करते हुए बताया है कि वह शिवराज सिंह चौहान को क्यों अपना भगवान मानते हैं।

आदिवासी बाहुल्य कुंडम तहसील के टिठहा गांव में रहने वाले पंचायत सचिव रामलाल पुसाम सीएम शिवराज सिंह चौहान को भगवान मानते हैं। अपने गांव स्थित घर के दीवाले में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर को स्थापित कर दिया है और सुबह-शाम उनकी पूजा अर्चना करते हैं। रामलाल पुसाम वर्तमान में जनपद पंचायत जबलपुर में ग्राम सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

रामलाल ड्यूटी के लिए रोजाना 80 किलोमीटर दूर अपने गांव टिठहा से जबलपुर आते जाते हैं। रामलाल का परिवार गांव में रहता है और वो नौकरी के लिए गांव से जबलपुर तक रोजाना आते हैं। रामलाल पुसाम प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से काफी प्रभावित हैं। उनका कहना है कि जब से शिवराज सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तब से प्रदेश में आदिवासियों के लिए लगातार लाभकारी योजनाएं आयी हैं, जिससे आदिवासी समुदाय को उसका लाभ मिल रहा है।

आदिवासी समुदाय के लोगों को शासकीय योजनाओं के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ता है। यही वजह है कि रामलाल शिवराज सिंह चौहान को भगवान मानने लगे हैं। वह शिवराज सिंह चौहान की सुबह-शाम पूजा अर्चना करते हैं। रामलाल ने जिस दीवाले में भगवान की जगह शिवराज सिंह चौहान की फोटो लगा दी है और उनकी स्तुति कर रहा है। रामलाल के परिजन भी शिवराज सिंह चौहान को भगवान मानते हैं और शिवराज को दिल से दुआएं दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App