भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

कम पे-आउट के विरोध में जोमैटो डिलीवरी बॉयज की हड़ताल , लालघाटी चौराहे पर राइडर्स ने बंद किया काम, मेहनताना बढ़ाने की मांग

कम पे-आउट के विरोध में जोमैटो डिलीवरी बॉयज की हड़ताल

लालघाटी चौराहे पर राइडर्स ने बंद किया काम, मेहनताना बढ़ाने की मांग

भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल के लालघाटी चौराहे पर कम भुगतान को लेकर जोमैटो डिलीवरी बॉयज ने काम बंद कर शांतिपूर्ण हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी राइडर्स ने कंपनी की भुगतान नीति पर नाराजगी जताते हुए मेहनताना बढ़ाने की मांग की है।

राइडर्स का आरोप है कि कंपनी उनसे लंबी दूरी तय कराकर बेहद कम भुगतान कर रही है। उनका कहना है कि दो किलोमीटर पिकअप और तीन किलोमीटर ड्रॉप मिलाकर कुल पांच किलोमीटर की दूरी तय करने पर महज 20 से 21 रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं, इससे अधिक दूरी वाले ऑर्डर पर भी भुगतान संतोषजनक नहीं है।

डिलीवरी बॉयज का कहना है कि बढ़ती महंगाई, पेट्रोल के खर्च और वाहन के रखरखाव के बीच इतने कम भुगतान में काम करना मुश्किल हो रहा है। इसी के विरोध में उन्होंने काम बंद कर प्रदर्शन शुरू किया है। राइडर्स ने कंपनी प्रबंधन से तत्काल भुगतान दरों में बढ़ोतरी कर उचित मेहनताना देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button