बड़ा तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, वीआईपी रोड पर मची सनसनी , गोताखोरों ने शव निकालकर तलैया पुलिस को सौंपा

बड़ा तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, वीआईपी रोड पर मची सनसनी
गोताखोरों ने शव निकालकर तलैया पुलिस को सौंपा
भोपाल,यश भारत। शहर के वीआईपी रोड स्थित बड़ा तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शव तलैया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक ने नीली जींस पैंट, सफेद शर्ट और मेहंदी रंग की जैकेट पहन रखी थी। पुलिस इन्हीं कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही युवक के परिजनों और पहचान संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है।
रेस्क्यू अभियान में शेख आसिफ, मोहम्मद मजर, फैज खान सहित गोताखोर टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है या उसके परिजनों के संबंध में जानकारी रखता है, तो तलैया थाना पुलिस से संपर्क करे।







