मुख्य ख़बरें

अब मनमानी पर ब्रेक : निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स में रेट लिस्ट चस्पा करना अनिवार्य, सीएमएचओ ने दिया अल्टीमेटम

रीवा। जिले के निजी चिकित्सालयों और नर्सिंग होम्स में इलाज व अन्य सेवाओं की दर सूची तैयार कर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने सभी संचालकों और प्रबंधकों को आगामी 7 दिवस के भीतर यह व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

शासन की गाइडलाइन के अनुसार परामर्श शुल्क, वार्ड शुल्क, जांच शुल्क, सर्जरी एवं प्रक्रिया शुल्क के साथ ही एंबुलेंस, नर्सिंग चार्ज,

ऑक्सीजन और वेंटिलेटर आदि के प्रति घंटे या प्रतिदिन के शुल्क की सूची स्पष्ट रूप से लगानी होगी। इसके साथ ही सर्जरी के प्रकार या जटिलताओं के दौरान विशेष उपकरण या विशेष दवा के उपयोग का शुल्क अलग से देय होने की स्थिति में उसका स्पष्ट उल्लेख करना होगा। यह भी निर्देशित किया गया है कि यह दर सूची हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं ओं में स्पष्ट और बड़े अक्षरों में मुद्रित होनी चाहिए। इसे अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार, रिसेप्शन काउंटर और प्रतीक्षालय (में ऐसे स्थान पर लगाना होगा जहां मरीज व उनके परिजन आस आसानी

से पढ़ सकें। किसी भी मरीज से निर्धारित दर सूची से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। तैयार दर सूची की प्रमाणित प्रति और प्रदर्शित स्थल का फोटोग्राफ आगामी 7 दिवस के भीतर सीएमएचओ कार्यालय नर्सिंग होम शाखा, रीवा में जमा कराना होगा। सीएमएचओ ने स्पष्ट किया है कि 7 दिन की समय-सीमा में निर्देशों का पालन न करने पर भविष्य में आकस्मिक निरीक्षण या शिकायत प्रमाणित होने पर संबंधित चिकित्सालय के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जवाबदेही संचालक या प्रबंधक की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button