भोपालमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में डिजिटल ढांचे का विस्तार करेगी ओमनीलिंक, युवाओं को मिलेंगे रोजगार

मध्यप्रदेश में डिजिटल ढांचे का विस्तार करेगी ओमनीलिंक, युवाओं को मिलेंगे रोजगार

भोपाल,यशभारत। ओडिशा की आईटी कंपनी ओमनीलिंक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने मध्यप्रदेश में अपने कारोबार और तकनीकी सेवाओं का विस्तार करने की योजना बनाई है। कंपनी राज्य की आगामी सरकारी डिजिटल परियोजनाओं में भागीदारी बढ़ाने के साथ स्थानीय इंजीनियरों और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार डोरा ने बताया कि ओमनीलिंक सुरक्षित नेटवर्किंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की आगामी परियोजनाओं में योगदान देगी। कंपनी की राज्य संबंधी गतिविधियों का संचालन भोपाल स्थित कार्यालय से किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि ओमनीलिंक वर्तमान में मध्यप्रदेश स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (MPSWAN) के संचालन और प्रबंधन से जुड़ी है, जिसके माध्यम से प्रदेश के सरकारी कार्यालय डिजिटल नेटवर्क से जुड़े हैं। कंपनी के अनुसार देशभर में उसके करीब 1,400 कर्मचारी कार्यरत हैं और औसत वार्षिक कारोबार लगभग 250 करोड़ रुपये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button