भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

पनीर की सब्जी में निकला स्टील का तार, राजोरिया रेस्टोरेंट में मचा हड़कंप , जेके रोड स्थित रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्राहक की शिकायत पर भी दुकानदार ने नहीं मानी गलती

पनीर की सब्जी में निकला स्टील का तार, राजोरिया रेस्टोरेंट में मचा हड़कंप

जेके रोड स्थित रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्राहक की शिकायत पर भी दुकानदार ने नहीं मानी गलती

भोपाल,यश भारत। शहर के जेके रोड स्थित राजोरिया रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। यहां पनीर की सब्जी में स्टील का तार निकलने से हड़कंप मच गया। खाने के दौरान सब्जी में तार मिलने से ग्राहक ने रेस्टोरेंट संचालक के सामने नाराजगी जताई और खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए।

आरोप है कि शिकायत के बावजूद रेस्टोरेंट संचालक ने अपनी गलती स्वीकार नहीं की। इस घटना ने रेस्टोरेंट में परोसे जा रहे भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ा दी है। भोजन में इस तरह की बाहरी वस्तु का मिलना ग्राहकों की सेहत और सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही का संकेत हो सकता है। अब इस मामले में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मामले की जांच कर भोजन के नमूने लेते हैं या नहीं और जांच में लापरवाही सामने आने पर रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button