भोपालमध्यप्रदेश

जेल के भीतर बंद आरोपी, बाहर खुल रही ठगी की नई कड़ियां, फर्जी आईएएस रामानुज के खिलाफ 10 से ज्यादा शिकायतें

जेल के भीतर बंद आरोपी, बाहर खुल रही ठगी की नई कड़ियां, फर्जी आईएएस रामानुज के खिलाफ 10 से ज्यादा शिकायतें

भोपाल, यशभारत। खुद को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बताकर लोगों को ठगने के आरोपी रामानुज गुर्जर के जेल पहुंचने के बाद भी उसके खिलाफ शिकायतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांधी नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और न्यायालय के आदेश पर जेल भेजे जाने के बाद अब परवलिया क्षेत्र के एक किसान ने भी ठगी की शिकायत दर्ज कराई है, जिससे कुल शिकायतों की संख्या 10 से अधिक हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से नरसिंहगढ़ क्षेत्र का रहने वाला आरोपी भोपाल की एयरोसिटी कॉलोनी में रह रहा था। वह खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा का वरिष्ठ अधिकारी बताकर बड़े अफसरों और सरकारी विभागों में ऊंची पहुंच का झांसा देता था। इसी भरोसे के सहारे वह आम नागरिकों, किसानों और स्थानीय प्रतिनिधियों को सरकारी काम कराने, विभिन्न लाइसेंस बनवाने तथा सरकारी टेंडर दिलाने का आश्वासन देकर मोटी रकम वसूलता था।

परवलिया के किसान की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस अब इस नए मामले को पूर्व के प्रकरणों से जोड़कर विस्तृत पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसियां यह खंगाल रही हैं कि आरोपी ने सरकारी काम के नाम पर किसान से कितनी राशि ली और भोपाल व आसपास के इलाकों में कितने अन्य लोगों को इसी तरह निशाना बनाया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी करीब 14 साल से ठगी की इस प्रवृत्ति में लिप्त बताया जा रहा है। जेल भेजे जाने के बाद भी रोजाना नए मामलों और शिकायतों के सामने आने से जांच का दायरा और बढ़ गया है, जिसके तहत पुराने रिकॉर्ड और नए आरोपों का मिलान किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button