भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

देश में खाद्यान्न उत्पादन का नया रिकॉर्ड, 3785 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 208 लाख टन की बढ़ोतरी, चावल और गेहूं के साथ मक्का उत्पादन में भी उछाल

देश में खाद्यान्न उत्पादन का नया रिकॉर्ड, 3785 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा

पिछले साल के मुकाबले 208 लाख टन की बढ़ोतरी, चावल और गेहूं के साथ मक्का उत्पादन में भी उछाल

भोपाल,यश भारत। देश के किसानों की मेहनत और कृषि क्षेत्र में हो रहे प्रयासों से भारत ने खाद्यान्न उत्पादन में नया रिकॉर्ड कायम किया है। देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 3,785.38 लाख टन पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 208.06 लाख टन अधिक है।

उत्पादन के आंकड़ों के अनुसार चावल की पैदावार 1,551.54 लाख टन रही, जबकि गेहूं का उत्पादन बढ़कर 1,220.64 लाख टन दर्ज किया गया। मक्का उत्पादन में भी बड़ी वृद्धि हुई और यह 550.25 लाख टन तक पहुंच गया।

दलहन उत्पादन 272.40 लाख टन रहा, वहीं तिलहन का उत्पादन 432.55 लाख टन दर्ज किया गया। मूंगफली और सरसों की पैदावार में भी बढ़ोतरी हुई है। मोटे एवं पोषक अनाज का उत्पादन 740.80 लाख टन रहा, जबकि श्री अन्न की पैदावार 172.09 लाख टन दर्ज की गई।

इसके अलावा गन्ने का उत्पादन 5,037.29 लाख टन और कपास का उत्पादन 280.06 लाख गांठें रहा। उत्पादन में यह वृद्धि देश की कृषि क्षमता और किसानों के योगदान को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button