भोपालमध्यप्रदेश
डॉग से बेरहमी: दंपति पर एफआईआर दर्ज करने की मांग,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

डॉग से बेरहमी: दंपति पर एफआईआर दर्ज करने की मांग,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
पारस हाइट में डंडों से पीटने का मामला, रहवासियों ने जताई कड़ी नाराजगी
भोपाल,यश भारत। निशातपुरा क्षेत्र स्थित पारस हाइट में एक डॉग के साथ मारपीट करने वाले दंपति के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की मांग तेज हो गई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष ने निशातपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति-पत्नी ने अकारण डॉग पर डंडों से हमला किया था। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दंपति ने किसी की नहीं सुनी। अब रहवासियों ने चेतावनी दी है कि बेजुबान पशुओं के प्रति ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।







