भोपालमध्यप्रदेश

पत्रकार सपना की मौत का मामला: रैपिडो बाइक को कट मारकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार सपना की मौत का मामला: रैपिडो बाइक को कट मारकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, यश भारत। पत्रकार सपना की मौत के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। घटना के वक्त रैपिडो बाइक को तेज रफ्तार में कट मारकर मौके से फरार होने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रातिबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बिरखेड़ा निवासी कुणाल नाथ के रूप में हुई है, जो पेशे से दूध विक्रेता है।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद से ही फरार चल रहे अज्ञात वाहन चालक की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज बारीकी से खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध वाहन की पहचान कर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया।

तफ्तीश के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि आरोपी त्रिलंगा क्षेत्र के पास एक घर में दूध देने के लिए आया था। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से उसे ट्रेस किया। पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीम ने सूरज नगर के पास ग्राम बिरखेड़ा स्थित उसके घर पर दबिश दी और आरोपी कुणाल नाथ को धर दबोचा। पुलिस अब आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button