देशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

सफाई मित्रों और उनके परिवारों को मिला सेहत का सुरक्षा कवच, 1 हजार से अधिक लोगों की जांच

नगर निगम ने दो स्थानों पर लगाए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बीपी और खून की जांच के साथ दवाइयां भी बांटीं

जबलपुर, यशभारत। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटे सफाई मित्रों और उनके परिवारों की सेहत को लेकर नगर निगम ने विशेष पहल की है। निगम प्रशासन की ओर से दो स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए गए, जिनमें एक हजार से अधिक सफाई मित्रों और उनके परिजनों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।शिविर का आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर, घंटाघर और शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनमोहन नगर में किया गया। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, स्वास्थ्य प्रभारी रजनी कैलाश साहू और निगमायुक्त अग्रिम कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया।

इस दौरान सफाई मित्रों के ब्लड प्रेशर, खून सहित अन्य जरूरी पैथोलॉजी जांचें निःशुल्क की गईं। महापौर, निगमाध्यक्ष और निगमायुक्त ने शिविर में पहुंचकर सफाई मित्रों से संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उत्साह बढ़ाया।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने वाले सफाई मित्रों और उनके परिवारों का स्वस्थ रहना नगर निगम की प्राथमिकता है। शिविर में अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सफाई मित्रों ने इस पहल के लिए निगम प्रशासन का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button