भोपालमध्यप्रदेश
ढलान पर बेकाबू हुई सरकारी इनोवा ने स्कूटी सवार को रौंदा, क्रेटा से भिड़ी

ढलान पर बेकाबू हुई सरकारी इनोवा ने स्कूटी सवार को रौंदा, क्रेटा से भिड़ी
भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल के पर्यावास भवन के सामने शुक्रवार को सरकारी वाहन की खड़ी करने की लापरवाही बड़ा हादसा होते-होते टल गई। ढलान पर खड़ी एक सरकारी इनोवा कार क्रमांक MP04 ZQ 8060 कथित तौर पर बिना हैंडब्रेक लगाए और गियर में डाले नीचे की ओर लुढ़क गई। बेकाबू हुई कार ने पहले वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार को टक्कर मारी और फिर एक क्रेटा कार से जा टकराई।
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अधीन एक विभाग की है। इस हादसे में स्कूटी सवार एसके दुबे को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार अधिक होती या टक्कर का दायरा बढ़ता तो परिणाम और भी गंभीर हो सकते थे।







