भोपालमध्य प्रदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री से पर्यवेक्षक कल्याण संघ की वार्ता, निलंबन बहाली व लम्बित मांगों पर हुआ सकारात्मक विमर्श

महिला एवं बाल विकास मंत्री से पर्यवेक्षक कल्याण संघ की वार्ता, निलंबन बहाली व लम्बित मांगों पर हुआ सकारात्मक विमर्श

भोपाल, यशभारत। पर्यवेक्षक कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष अंजु कोरपे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया से उनके निवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षकों की विभिन्न समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान संघ ने मुख्यतः आयुक्त महिला एवं बाल विकास के निरीक्षण के दौरान नर्मदापुरम की पर्यवेक्षक आशा भदौरिया के खिलाफ की गई कार्यवाही और उनके निलंबन की बहाली की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके अलावा विभागीय कर्मचारियों की लम्बित मांगों जैसे वेतन विसंगति दूर करने, क्षेत्रीय भ्रमण हेतु यात्रा भत्ता प्रदान करने, संविदा पर्यवेक्षकों को नियमित करने, मैदानी अमले से कार्यालयों में शाखा प्रभारी के रूप में कार्य न करवाने तथा विभिन्न लक्ष्य पूरे न होने पर लंबे समय तक वेतन रोकने की व्यवस्था को समाप्त करने जैसे विषयों पर मंत्री जी के साथ सकारात्मक बातचीत हुई।

मंत्री से मुलाकात के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रमेश शर्मा से भी भेंट की और पर्यवेक्षकों की समस्याओं के संबंध में चर्चा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण का अनुरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button