जबलपुरमध्य प्रदेश
शराबी पति से बचाओ: पत्नी से गालीगलौच कर मार दिया तवा, लहूलुहान थाने पहुंची पीडि़ता

जबलपुर, यशभारत। घमापुर में शराबी पति ने अपनी पत्नी से जमकर मारपीट करते हुए रोटी सेंकने वाले तवे से सिर में वार कर लहूलुहान कर दिया। पीडि़ता ने पुलिस ने पति से बचाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय महिला निवासी शिवमंदिर के पीछे घमापुर ने बताया कि वह घर में खाना बना रही थी तभी पति उमेश विश्वकर्मा शराब पीकर घर आया और गाली गलौज करते हुये गरम तवा उठाकर मारपीट कर सिर में मार दिया। उसका पति आये दिन शराब पीकर मारपीट कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करता है। उसके बेटे रूद्रा़़क्ष ने बीच बचाव किया तो पति जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।







