जबलपुर में झूठी प्रेम कहानी का अंत: प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर प्रेमी करने लगा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर यशभारत। सोशल नेटवर्किंग साइट पर युवती से दोस्ती करने के बाद एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और रेप कर दिया। इसके बाद युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगा और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। परेशान होकर युवती महिला थाने पहुंची और रेप का मामला दर्ज कराया है।
महिला थाना प्रभारी प्रीति तिवारी ने बताया कि ने 22 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी सोशल साइट्स के माध्यम से कुछ समय पहले सुहागी कृष्णा कॉलोनी निवासी अनमोल पटेल से दोस्ती हुई थी। जल्द ही दोनों में प्यार हो गया। अनमोल ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया। इसी दौरान उसने युवती की आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।
युवती को वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती जब भी शादी की बात करती तो वह नाराज होकर उसके साथ मारपीट करता। युवती ने अनमोल को समझाने का प्रयास किया, पर वह शादी को तैयार नहीं हुआ। उलटे उसने मारपीट की और धमकी दी कि उनके संबंधों के बारे में किसी को बताया तो बदनाम कर देगा। युवती महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दजज़् कराया।






