कटनी

आदिवासी महिलाओं ने घेरा अजाक थाना, वन विभाग के कर्मचारियों पर लगाया मारपीट और जातिगत अपमानित किये जाने का आरोप, एफआईआर की मांग

कटनी, यशभारत। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा आदिवासी महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग के कुछ कर्मचारियों बच्चू महाराज और राजेश नान गुड्डा द्वारा गाली-गलौज एवं जातिसूचक अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया गया और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। पूरा मामला विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम जगुआ का है, जहां रोजाना बड़ी तादात में महिलाएं लकड़ी बीनने के लिए जंगल जाती है। अजाक थाना प्रभारी कल दी गई शिकायत में कहा गया है कि 4 नवंबर को शाम 4 बजे इन लोगों द्वारा हमारे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की गई तथा जातिसूचक अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। इतना ही नहीं संबंधित कर्मचारियों द्वारा मारपीट एवं धक्का-मुक्की भी की गई।इस घटना के कारण महिलाएं भयभीत एवं मानसिक रूप से परेशान हैं। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आदिवासी महिलाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार करना निंदनीय है। आज करीब ढाई सौ से ज्यादा महिलाओं ने अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी को दी गई शिकायत में मांग की गई है कि उक्त घटना की निष्पक्ष जांच कर संबंधित वन विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध FIR दर्ज की जाए। घटना में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने के संबंध में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत उचित धाराएं लगाई जाएं। पीड़ित महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया जाए तथा उनके बयान दर्ज किए जाएं।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाए।
आरोपित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। पीडित आदिवासी महिलाओं एवं उनके परिवारों को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि भविष्य में उन्हें डराया-धमकाया या प्रताड़ित न किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button