जानलेवा हमले का आरोपी कंजा गिरफ्तार
घटनास्थल पर ले जाकर कराया सीन रीक्रिएशन

जबलपुर, यशभारत। हर्षित अग्रवाल पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पप्पू उर्फ बालकिशन कंजा को क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को हर्षित अग्रवाल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पप्पू उर्फ बालकिशन कंजा और उसके साथियों ने उस पर जानलेवा हमला किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इसी दौरान क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर बालकिशन उर्फ कंजा को गिरफ्तार कर लिया।
लॉर्डगंज थाने के मामले में भी था फरार
कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी के अनुसार, आरोपी बालकिशन उर्फ कंजा थाना लॉर्डगंज में दर्ज एक अन्य मामले में भी फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंची और मामले से संबंधित जानकारी जुटाई। आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों और हमले में प्रयुक्त अन्य सामग्री के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है







