Top-5जबलपुरदेशमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

बुलेटप्रूफ केबिन में भी नहीं बचेंगे बाप-बेटा, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक को दी गोली मारने की धमकी

दो साथियों की गिरफ्तारी से कोई वारदात रुकने वाली नहीं है।

जबलपुर,यश भारत। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की खुली धमकी दी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा उसके कथित साथियों विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किए जाने के बाद गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर इस गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है।
पोस्ट में उसने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति उसके साथी हैं और उनका किसी दूसरे गैंग से संबंध नहीं है। उसने यह भी दावा किया कि मुंबई में उसके 200 अन्य साथी तैयार हैं और दो साथियों की गिरफ्तारी से कोई वारदात रुकने वाली नहीं है।
सबसे गंभीर धमकी पोस्ट के आखिरी हिस्से में दी गई है। गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन का नाम लेकर लिखा कि दोनों चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लें, उन्हें गोली मारेंगे और बुलेटप्रूफ केबिन के भीतर ही निशाना बनाएंगे।
पोस्ट में 1984 के सिख विरोधी नरसंहार का उल्लेख करते हुए दोषियों को कभी माफ नहीं करने और बदला लेने की बात भी कही गई है। उसने सिख समुदाय के खिलाफ बोलने वालों को अपना दुश्मन बताया है। इस पोस्ट के बाद बच्चन परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब जांच एजेंसियों के सामने सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता, धमकी के पीछे की साजिश और मुंबई में कथित नेटवर्क की वास्तविकता का पता लगाने की चुनौती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button