भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

भोपाल में SBI बैंक के लॉकर से सोने के गहने गायब, पूर्व अधिकारी के परिवार ने की शिकायत , लॉकर के हैंडल पर नहीं मिले फिंगरप्रिंट, CCTV फुटेज और फॉरेंसिक जांच के जरिए पुलिस जुटा रही सुराग

भोपाल में SBI बैंक के लॉकर से सोने के गहने गायब, पूर्व अधिकारी के परिवार ने की शिकायत

लॉकर के हैंडल पर नहीं मिले फिंगरप्रिंट, CCTV फुटेज और फॉरेंसिक जांच के जरिए पुलिस जुटा रही सुराग

भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल के आईआईएफएम परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लॉकर से सोने के गहने गायब होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व अधिकारी एपी श्रीवास्तव के परिवार के बैंक लॉकर में रखे सोने के गहने गायब मिले। घटना की जानकारी सामने आने के बाद बैंक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, लॉकर की जांच के दौरान उसके हैंडल पर फिंगरप्रिंट भी नहीं मिले। इस तथ्य ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। आमतौर पर इस तरह की घटनाओं में लॉकर तक पहुंच, बैंक की सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित गतिविधियों की जांच महत्वपूर्ण मानी जाती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और लॉकर से जुड़े तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि लॉकर से गहने कब और किन परिस्थितियों में गायब हुए। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि लॉकर तक किसी की पहुंच कैसे हुई। जांच पूरी होने और पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल हम इस खबर पुष्टि नहीं कर सकते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button