भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

बिरसा मुंडा जयंती पर मनेगा जनजातीय गौरव सप्ताह, प्रदेशभर में होंगे आयोजन , 15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन, 88 जनजातीय विकासखंडों में चौपाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

बिरसा मुंडा जयंती पर मनेगा जनजातीय गौरव सप्ताह, प्रदेशभर में होंगे आयोजन

15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन, 88 जनजातीय विकासखंडों में चौपाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

भोपाल,यश भारत। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इसे लेकर जनजातीय कार्य मंत्री कुँवर विजय शाह और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री विजय शाह ने बताया कि 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। राज्य स्तरीय आयोजन राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। गौरव सप्ताह के दौरान स्कूलों और छात्रावासों में निबंध भाषण जनजातीय नृत्य नाटक संगीत रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। प्रदेश के सभी 88 जनजातीय विकासखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 18 से 20 नवंबर तक चयनित गांवों में जनजातीय गौरव चौपाल लगेंगी। जिला मुख्यालयों पर सांस्कृतिक रैलियों के माध्यम से जनजातीय लोककला परंपराओं और वेशभूषा का प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button