अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा, गांव-गांव पहुंची टीम ने की छापेमार कार्रवाई, सघन चेकिंग

कटनी/पन्ना, यशभारत। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पवई आबकारी वृत्त के अंतर्गत सिमरिया थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में आबकारी टीम ने औचक दबिश देकर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कच्ची शराब, महुआ लहान और देशी मदिरा जब्त की गई। पवई वृत्त में विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 38 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना एवं पन्ना कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर तथा सागर संभागीय उडऩदस्ता के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य द्वारा यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके लिए सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त कर विशेष टीम गठित की गई है। अभियान के तहत आबकारी उप निरीक्षक पवई हरीश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आबकारी टीम ने सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रैकराए पुरैनाए कोल करहियाए हरदुआ पटेलए मड़वाए बंधा एवं हीरापुर में औचक दबिश दी। मुखबिर से मिली सूचनाओं के आधार पर चिन्हित मकानोंए दुकानों एवं ढाबों की तलाशी ली गई। कार्रवाई में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध तीन प्रकरण दर्ज किए गए। मौके से 2 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ की कच्ची शराब और 90 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कराया गया। ग्राम मड़वा पूरा निवासी 32 वर्षीय सतीश लोधी के रिहायशी मकान की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से देशी मदिरा प्लेन के 30 पाव जब्त किए गए। आबकारी विभाग ने दोनों मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34;1द्ध के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के साथ ही आबकारी टीम ने रात्रि गश्त के दौरान रैकरा, हरदुआ पटेल, करिया एवं कोल करहिया के ढाबों और संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग की। इसके अलावा पन्ना.दमोह जिले की सीमा पर भी वाहनों की जांच की गईए ताकि अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक हरीश पाण्डेय, आबकारी आरक्षक सोनू कोरकू, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, कौशल्या बाई एवं आकाश साहू शामिल रहे।






