कटनी

बरही बायपास की जद में आएगी तीन गांवों की निजी जमीन

बरही, बुजबुजा और खन्ना बंजारी के भू-स्वामियों के लिए अधिसूचना जारी

बरही बायपास की जद में आएगी तीन गांवों की निजी जमीन

12.285 हेक्टेयर का होगा अधिग्रहण

बरही, बुजबुजा और खन्ना बंजारी के भू-स्वामियों के लिए अधिसूचना जारी01 1 1

Screenshot 20261118 193855 Google

कटनी,यशभारत। बरही में प्रस्तावित बायपास निर्माण के लिए अब निजी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सड़क निर्माण के लिए तीन गांवों की कुल 12.285 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। कलेक्टर आशीष तिवारी ने प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही संबंधित गांवों के भू-स्वामियों की नजर अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया और मिलने वाले प्रतिकर पर रहेगी।
अधिसूचना के मुताबिक ग्राम बरही की 7.525 हेक्टेयर, बुजबुजा की 1.140 हेक्टेयर और खन्ना बंजारी की 3.620 हेक्टेयर निजी भूमि अधिग्रहण के दायरे में आएगी। यह प्रक्रिया भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 11 (1) के तहत शुरू की गई है।

60 दिन में आपत्ति का मौका

अधिसूचना के प्रकाशन से 60 दिनों के भीतर प्रभावित भू-स्वामी या अन्य इच्छुक व्यक्ति कलेक्टर के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। निर्धारित अवधि में प्राप्त आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। अधिसूचित भूमि का कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना क्रय-विक्रय भी नहीं किया जा सकेगा।
भूमि के नक्शे और सीमांकन संबंधी जानकारी कलेक्टर कार्यालय, एसडीएम एवं भू-अर्जन अधिकारी विजयराघवगढ़ और लोक निर्माण विभाग संभाग कटनी में देखी जा सकेगी। अब आगे की प्रक्रिया में जमीन का सर्वेक्षण, आपत्तियों का निराकरण और उचित प्रतिकर का निर्धारण महत्वपूर्ण रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button