मुख्य ख़बरें

मौत का तांडव: नीमन तिराहा पर आपस में भिड़े तीन यूपी पासिंग ट्रक, केबिन में फंसा ड्राइवर!

एक ट्रक में फंसा चालक, बाहर निकालने के लिए बुलाई गई क्रेन; मौके पर पहुंची बटियागढ़ पुलिस

दमोह। बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमन तिराहा पर  भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तीन ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। चालक को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल तीन ट्रक उत्तर प्रदेश (यूपी) पासिंग बताए जा रहे हैं। ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में अन्य लोगों के घायल होने की स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग?

नीमन तिराहा पर आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आते। लगातार हो रही दुर्घटनाएं जिम्मेदार विभागों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। आखिर कब तक इस तिराहे पर हादसों का सिलसिला जारी रहेगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button