Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

मोबाइल स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश,बमबाजी मामले में सरगना समेत चार गिरफ्तार,पुलिस ने निकाला जुलूस

;

एएसएफ जवान का मोबाइल छीनकर भागे थे आरोपी,

जबलपुर, यशभारत। रांझी पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को क्षेत्र में घुमाकर जुलूस निकाला और भविष्य में अपराध नहीं करने की शपथ भी दिलाई। मुख्य आरोपी लखन चौधरी बमबाजी के एक मामले में भी फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, 3 और 4 नवंबर की दरमियानी रात एएसएफ जवान प्रदीप पांडे सिविल ड्रेस में कहीं से लौट रहे थे। इसी दौरान दो वाहनों में सवार युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। शिकायत पर रांझी थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया।

जांच के आधार पर पुलिस ने लखन चौधरी, सौरभ चौधरी, विक्की और शिवा चौधरी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, लखन गिरोह का मुख्य सरगना है। वह नगर में हुई बमबाजी की एक घटना में भी वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बम भी बरामद किया है।बमबाजी के मामले में शामिल उसके तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रांझी क्षेत्र में जुलूस निकाला। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने की पहल बताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button