मुख्य ख़बरें

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़: यूपी के पशु मेले में लाखों रुपए में बेचते थे मवेशी, दो आरोपी गिरफ्तार

रीवा । पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिहनके निर्देशन में एवं एसडीओपी डभौरा नरायण सिह कुमरे के मार्गदर्शन में जवा थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़ के कुशल नेतृत्व में जवा पुलिस टीम द्वारा 3 अलग अलग गांव से भैंस चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी  सूरज सोनकर पिता स्व. जयराम सोनकर उम्र 26 वर्ष नि. खरिहानी थाना सोहागी जिला रीवा और  इन्तजार नट पिता छटंकी नट उम्र 31 वर्ष नि. जारी बजार गडईयाखुर्द थाना कौंधियारा जिला प्रयागराज उ.प्र. को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन नग भैंस कीमत 250000 रुपये, मैजिक वाहन कीमत 400000 रुपये कुल जप्ती मशरुका की कीमत 650000 रुपये है।

 

 फरियादी रामभोले जायसवाल पिता गजाधर जायसवाल निवासी नगमा थाना जवा ने  थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखवाया था कि इसके घर के सामने बाड़े में बंधी भैंस और पड़िया को बाड़े का ताला तोड़कर अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है सूचना पर थाना जवा में अप.क्र. 340/26 धारा 331(4),305ए बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

 थाना जवा में अनिल सिंह पटेल पिता राजनारायण पटेल निवासी अकौरी थाना जवा द्वारा भी भैंस चोरी के संबंध में रिपोर्ट लिखवाई थी जिस पर थाना जवा में अप.क्र. 341/26 धारा 303 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

  प्रभावती त्रिपाठी पति भरत त्रिपाठी निवासी बराह थाना जवा जिला रीवा द्वारा भी भैंस चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी गई जिस पर थाना जवा में अप.क्र.342/26 धारा 303 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

लगातार भैस चोरी की हो रही घटनाओ को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में थाना जवा स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना पर 2 आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उनके द्वारा तीनो मामलो में भैंस चोरी करना स्वीकार किया गया।

पूछताछ के बाद चोरी गई 03 नग भैंसो को जिला कौशाम्बी उ.प्र. के पशु मेला से बरामद किया गया।जिन्हें गिरफ्तार कर दिनांक 11/11/2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपियो को जेल भेज दिया गया।

तथा आरोपियो द्वारा भैंस चोरी करने में उपयोग की गई टाटा मैजिक लोडर गाडी यूपी 70 एनटी 5309 को भी जप्त किया गया और प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button