दो घन्टे से जाम में जूझ रहा शहर, चाण्डक चौक में फसे हजारों वाहन, मिशन चौक और नदीपार तक लगीं कतारें

कटनी, यशभारत। शहर पिछले दो घन्टे से भीषण जाम से जूझ रहा है। आलम यह है कि चाण्डक चौक में जाम लगने की वजह से हजारों की तादात में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चांडक चौक में जाम लगने के बाद यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला। लेकिन इस दौरान दुपहिया वाहन चालकों द्वारा रॉन्ग साइड से आने की वजह से पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम लगने का मुख्य कारण चाण्डक चौक में स्टापर लगाया जाना बताया जा रहा है। बताया जाता है कि चांडक चौक में अव्यवस्थित स्टापर लगाये जाने से जाम की स्थिति निर्मित हुई। दोपहर में भी भीषण जाम लगा रहा। मिशन चौक तक वाहनों की कतार लग गई। उधर बस स्टैण्ड तक ब्रिज के ऊपर एवं चांडक चौक ढलान कैलवारा पुल में जालपा मढिया तक वाहन फंसे हुये है। चाण्डक चौक में यातायात थाना अनूप सिंह और मिशन चौक में कोतवाली टीआई राखी पांडे ने स्टाफ के साथ काफी मशक्कत करते हुए जाम खुलवाया, तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो पाया।






