मुख्य ख़बरें

धधकती दुकान, लाचार व्यापारी: जब जनता ने घेरा तो मिठाई दुकान में छिपते नजर आए नगर परिषद अध्यक्ष

रीवा । दिवाली के दिन और दूसरे दिन मप्र में बड़़े अग्निकांड हुए। फिर भी प्रशासन ने अव्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया। दमकल की गाडिय़ों को ठीक नहीं किया गया। इसी का खामियाजा चाकघाट के एक व्यापारी अशोक गुप्ता को भुगतना पड़ा। अशोक गुप्ता व्यापारी मंडल के उपाध्यक्ष हैं। उनकी फर्नीचर की दुकान है। यह दुकान अशोक फर्नीचर गोलू के नाम से संचालित है।

 

देखते ही देखते  फर्नीचर दुकान में आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल हो गई। आग में सब कुछ जल कर राख हो गया। पूरी दुकान जल गई। दुकान में कुछ नहीं बचा। इसके बाद यह आग घर तक पहुंच गई। घर पीछे ही बना था। तीन मंजिला घर था। घर में आग पहुंचते ही तेजी से बढऩे लगी। हालांकि इस दौरान घर के सभी सदस्य बाहर निकल आए थे। किसी तरह की जनहानी नहीं हुई। करीब चार घंटे पूरा दुकान और मकान आग में धधकता रहा लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। शाम चार बजे के आसपास जब यूपी नारीबारी से मदद पहुंची तब लोगों ने राहत की सांस ली। आग पर काबू पाया जा सका। आग लगते ही सबसे पहले नगर परिषद चाकघाट से मदद मांगी गई। पता चला कि चाकघाट फायर ब्रिगेड की गाड़ी खराब है। इसके बाद त्योंथर से मदद मांगी गई। एक घंटे बाद गाड़ी पहुंची। उसमें भी पानी पूरा नहीं भरा था। आधा टैंक लेकर पानी पहुंचे थे। आग बुझ भी नहीं पाई थी कि पानी ही खत्म हो गया। टैंकर वापस लौट गया। इसके बाद नारीबारी से संपर्क किया गया। नारीबारी से एक दमकल की गाड़ी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद हालांकि डभौरा नगर परिषद से भी गाड़ी पहुंच गई थी। दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ।

मिठाई दुकान में ली शरण

इस नुकसान से दुकानदार तो आक्रोशित था ही पूरे बाजार के व्यापारियों का भी गुस्सा भड़का हुआ था। जैसे ही नगर परिषद के अध्यक्ष विभव जायसवाल और सतीश केशरवानी उपाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। सभी ने घेर लिया। अध्यक्ष को तो मौके से भागना तक पड़ गया। उन्हें जान बचाने के लिए एक मिठाई दुकान में शरण लेनी पड़ी। व्यापारियों का गुस्सा असमान पर था। वह प्रशासनिक लापरवाही को लेकर आक्रोशित नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button