भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

झाड़ू उठी, लेकिन मांगों पर फैसला बाकी! सफाई कर्मचारियों को CM की बैठक से बड़ी उम्मीद शाम 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ होगी अहम चर्चा, कृष्णा गौर का आश्वासन

झाड़ू उठी, लेकिन मांगों पर फैसला बाकी! सफाई कर्मचारियों को CM की बैठक से बड़ी उम्मीद

शाम 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ होगी अहम चर्चा, कृष्णा गौर का आश्वासन

भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल में बीते कई दिनों से जारी नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच आज का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सफाई कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ अहम बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक से कर्मचारियों को काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि बातचीत के बाद हड़ताल से जुड़ी  समस्याओं का स्थायी समाधान निकल सकता है। गौरतलब है कि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद सफाई  कर्मचारियों की मूल मांगों पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

मांगों पर होगी सीधी चर्चा, समाधान की उम्मीद

आज होने वाली बैठक में सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों, उनकी समस्याओं और उनके निराकरण को लेकर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। कर्मचारी चाहते हैं कि उनकी मांगों पर केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस निर्णय लिया जाए। वहीं सरकार की ओर से भी इस मामले का समाधान निकालने की दिशा में बातचीत की जाएगी।

बैठक के नतीजों पर टिकी शहर की निगाहें

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर पड़ा है। अब हड़ताल खत्म होने के बाद व्यवस्था को सामान्य बनाने की कोशिश जारी है। ऐसे में आज शाम होने वाली बैठक से न केवल सफाई कर्मचारियों को राहत की उम्मीद है, बल्कि शहरवासियों की निगाहें भी इसके परिणाम पर टिकी हैं। अब बड़ा सवाल यही है कि मुख्यमंत्री के साथ बातचीत में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनती है या नहीं। यदि बैठक में सकारात्मक निर्णय सामने आता है तो लंबे समय से जारी गतिरोध का अंत हो सकता है और भोपाल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य होने का रास्ता साफ हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button