मुख्य ख़बरें

लहू से सींचने चले थे जमीन का टुकड़ा; तलवार से जानलेवा हमला: पिता-पुत्र गिरफ्तार

सागर, यशभारत l सागर जिले के थाना केसली अंतर्गत ग्राम नन्ही देवरी में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सागर,संजीव सिंहा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह त्वरित कार्रवाई की गई है।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 4 नवंबर 2026 की शाम करीब 06:00 बजे की है। ग्राम नन्ही देवरी निवासी हरिशंकर उर्फ गोले पटैल गंगा जोहर वाली पुलिया के पास खड़े थे। इसी दौरान पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर आरोपी गंगाराम पटैल और उसका पुत्र बबलू पटैल वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपी बबलू पटैल ने हरिशंकर को पकड़ लिया, जबकि गंगाराम पटैल ने जान से मारने की नीयत से तलवार से उनके सिर, गर्दन और कोहनी पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल हरिशंकर को नन्ही देवरी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर रेफर किया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।

फरियादिया सविता पटैल की शिकायत पर थाना केसली में अपराध क्रमांक 257/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 296(b), और 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

घटना की गंभीरता को भांपते हुए थाना केसली पुलिस ने तुरंत संभावित ठिकानों पर दबिश दी और घेराबंदी कर दोनों नामजद आरोपियों— गंगाराम पटैल और उनके पुत्र बबलू पटैल (निवासी ग्राम नन्ही देवरी, थाना केसली) को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button