सोने की कीमतों में जोरदार उछाल, एक दिन में 3,240 रुपए महंगा हुआ 24 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोने का भाव 1.44 लाख रुपए के पार, इंदौर में 1,42,860 और भोपाल में 1,42,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा रेट

इंदौर। सोने की कीमतों में गुरुवार, 5 नवंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। एक ही कारोबारी सत्र में 24 कैरेट सोना 3,240 रुपए महंगा हो गया। इसके साथ ही देश में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,44,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 2,970 रुपए बढ़कर 1,32,420 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 4,134.83 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। सोने की कीमतों में तेजी के पीछे अमेरिकी डॉलर की कमजोरी, बॉन्ड यील्ड में गिरावट और वैश्विक अनिश्चितता को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव
इंदौर में 24 कैरेट सोना 1,42,860 और 22 कैरेट 1,30,960 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। भोपाल में क्रमशः 1,42,800 और 1,30,900 रुपए, दिल्ली में 1,42,960 और 1,31,060 रुपए तथा मुंबई में 1,42,810 और 1,30,910 रुपए भाव दर्ज किया गया।चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,42,920 और 22 कैरेट 1,31,010 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इन कीमतों में जीएसटी और आभूषणों की बनवाई शामिल नहीं है। स्थानीय टैक्स और बाजार के अनुसार भाव में अंतर हो सकता है







